सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman on scooter dies after collision with roadways bus, sister injured in ambala

Haryana: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवती की मौत, बहन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

दोनों बहने काम से वापस घर की तरफ लौट रही थी की तभी रास्ते में हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे 18 वर्षीय समीक्षा की मौत हो गई।

woman on scooter dies after collision with roadways bus, sister injured  in ambala
मृतका समीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला जिले के नारायणगढ़ रोड शहजादपुर टी प्वाइंट पर रविवार शाम को एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने एक्टिवा सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक्टिवा चला रही नगला राजपुताना निवासी समीक्षा (18) की सिर कुचले जाने पर मौत हो गई, जबकि ममेरी बहन बाल्टी गांव निवासी अनु चोटिल हो गई। आनन-फानन में राहगीर खून से लथपथ हालत में उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।


डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने के लगे आरोप

उधर, समीक्षा को अस्पताल में लेकर आए राहगीर अक्षय व रोहित ने अस्पताल में समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने पर रोष जताया। उनका कहना था कि डॉक्टर ने 20 मिनट तक हाथ लगाकर नहीं देखा। वहीं, डॉक्टरों का कहना था कि पहले ही मौत हो चुकी थी। शहजादपुर पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतका के पिता नरेश बोले कि वह बेटी समीक्षा को रोकते थे कि एक्टिवा की जगह बस में जाया करो, लेकिन नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से अप्रेंटिस का काम खत्म कर घर लौट रही थीं बहनें

मृतका के पिता नरेश ने बताया कि उनके पास चार बेटी व एक बेटा है। समीक्षा भारांपुर आईटीआई में इलेक्टि्रशियन का कोर्स कर रही थी। शहजादपुर में एक दुकान पर वह अप्रेंटिस करती थी व साले की लड़की अनु भी एक कंप्यूटर की दुकान में अप्रेंटिस करती थी। रोजाना की तरह दोनों शाम 7 बजे के समय दुकान से एक्टिवा लेकर लौट रही थी कि अचानक हरियाणा रोडवेज की नारायणगढ़ रूट पर चलने वाली बस ने टक्कर मार दी। घायल अनु शहजादपुर सीएचसी में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


1 जून को ही मनाया था 18वां जन्मदिन, पिता बोले कि रोकता था कि बस में जाओ

पिता नरेश के अनुसार, 1 जून को ही समीक्षा 18 वर्ष की हुई थी। वह खुद हलवाई का काम करते हैं। मार्च महीने में ही अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी तो परिवार में खुशी का माहौल था। समीक्षा पढ़ाई में 87 प्रतिशत अंक लेकर आई थी और आईटीआई में दाखिला लिया था। घर पर भी वह गायों व भैंसों की पूरी सेवा करती थी।

मृतका समीक्षा के शव का सोमवार को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, वहीं घायल युवती का इलाज जारी है। आरोपी रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed