सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   They would snatch chains by distracting the victim under the pretext of playing the 'gittiyan' game.

Ambala News: गिट्टियां खेलने के बहाने ध्यान भटका छीन लेते थे चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
They would snatch chains by distracting the victim under the pretext of playing the 'gittiyan' game.
विज्ञापन
अंतरराज्यीय झपटमार गिरोह के 4 बदमाश काबू, पंजाब में पहले से दर्ज हैं छह प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चेन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का सीआईए-2 की टीम ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार झपटमार मोगा के रोली गांव निवासी रविंदर कुमार उर्फ बब्बू, फतेहगढ़ करोटना निवासी सिंदर उर्फ छीनंदा, गुरप्रीत सिंह व जगमीत को काबू किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चार झपटमारों ने पूछताछ में झपटमारी का तरीका बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई। यह गिरोह सड़क किनारे या सार्वजनिक जगहों पर गिट्टियां खेलने का ढोंग रचता था। राहगीरों को ज्यादा पैसे जीतने का लालच देकर वे इस खेल में शामिल कर लेते थे। जैसे ही पीड़ित का ध्यान खेल में पूरी तरह भटक जाता, गिरोह के अन्य सदस्य वहां नकली भीड़ इकट्ठा कर लेते थे। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी बड़ी सफाई से गले से सोने की चेन झपटकर गाड़ी व बाइक से भाग जाते थे।


हाईवे व लिंक रोड पर लोगों को बनाते थे निशाना

सीआईए-2 के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि इस गिरोह ने 21 मई को अंबाला की शिवालिक कॉलोनी के रहने वाले मुकुल को शिकार बनाया था। आरोपियों ने सद्दोपुर स्थित रेजेंटा होटल के पास मुकुल का ध्यान भटका कर उनके गले से सोने की चेन छीन ली थी। मुकुल की तहरीर पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पूछताछ में सामने आया कि इस अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ पंजाब के खरड़, धर्मकोट, रोपड़ और मोगा जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, झपटमारी और धोखाधड़ी के 6 मामले दर्ज हैं। यह गिरोह मुख्य रूप से हाईवे और लिंक रोड पर सीधे-साधे लोगों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपियों से वारदातों में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी व बाइक बरामद की है। शनिवार कोर्ट में पेश कर तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि जगमीत का दो दिन का रिमांड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed