सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute at Matidas Nagar's Shiv Mandir Sabha; President removed and administrator appointed.

Ambala News: मतिदास नगर की शिव मंदिर सभा में विवाद, प्रधान को हटाकर प्रशासक नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute at Matidas Nagar's Shiv Mandir Sabha; President removed and administrator appointed.
रविवार को बैठक के दौरान ​शिव मंदिर सभा मतिदास नगर के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
- वित्तीय गड़बड़ियों, 200 से अधिक फर्जी सदस्य बनाने और नियमों की अनदेखी की शिकायत पर हुई कार्रवाई


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। मतिदास नगर स्थित श्री शिव मंदिर सभा के संचालन में वित्तीय गड़बड़ियों, फर्जी सदस्यता और नियमों की अनदेखी की शिकायत के बाद जिला रजिस्ट्रार ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभाग ने वर्तमान प्रबंधन को हटाकर सभा के कामकाज को संभालने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया है। रविवार को प्रशासक ने सभा के सदस्यों के साथ बैठक की और पूर्व प्रधान प्रवेश सोबती को मंगलवार तक सभा से जुड़े दस्तावेज सुपुर्द करने का निर्देश दिया।

मतिदास नगर (वार्ड नंबर 10) के स्थानीय निवासियों और मंदिर सभा के सदस्यों ने 7 अप्रैल 2026 को उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) छावनी को लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि सभा के प्रधान प्रवेश कुमार सोबती और उनके सहयोगी मंदिर की संपत्ति और गुल्लक के चढ़ावे का दुरुपयोग कर रहे हैं। सदस्यों द्वारा हिसाब मांगने पर उन्हें कोई रिकॉर्ड नहीं दिया जाता। यही नहीं, मंदिर के नाम पर दो अलग-अलग बैंकों (इंडियन बैंक और को-ऑपरेटिव सोसाइटी) में खाते चलाए जा रहे हैं। सालों से लोगों को जो चंदे की पर्चियां काटी जा रही थीं, उन पर पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर 1372 अंकित था, जो जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में मान्य नहीं था। इसके अलावा, नियमों को ताक पर रखकर 200 से अधिक फर्जी सदस्य बनाए गए और 12-15 वर्षों से संस्था की इनकम टैक्स रिटर्न भी दाखिल नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रजिस्ट्रार ने बिठाई जांच

एसडीएम के माध्यम से शिकायत मिलने पर जिला रजिस्ट्रार (फर्म्स एंड सोसाइटीज) ने जब रिकॉर्ड खंगाला, तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि यह सोसाइटी हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट 2012 के तहत दोबारा पंजीकरण कराने में पूरी तरह विफल रही। यही नहीं, सोसाइटी ने आज तक किसी भी वित्तीय वर्ष की अनिवार्य वार्षिक विवरणी जमा नहीं की और न ही चुनी हुई गवर्निंग बॉडी से कोई मंजूरी ली।
विज्ञापन


3 महीने में होंगे चुनाव

जिला रजिस्ट्रार ने बीएसएनएल के सेवानिवृत्त मैनेजर मदन लाल चोपड़ा को 3 महीने के लिए मंदिर सभा का आधिकारिक प्रशासक नियुक्त कर दिया है। आदेश के अनुसार, वर्तमान प्रधान प्रवेश कुमार सोबती को मंदिर का पूरा रिकॉर्ड तुरंत नए प्रशासक को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अब मदन लाल चोपड़ा मंदिर के रोजमर्रा के कार्यों की देखरेख करेंगे और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनी निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ मंदिर सभा के नए चुनाव संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed