{"_id":"6a2f15fffeb2c0a79d01edfe","slug":"main-accused-apprehended-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164787-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: क्रिप्टो करेंसी में छह गुना मुनाफे का झांसा देकर 6.90 करोड़ हड़पने का मुख्य आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: क्रिप्टो करेंसी में छह गुना मुनाफे का झांसा देकर 6.90 करोड़ हड़पने का मुख्य आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फॉलोअप...
- आरोपी पर गुरुग्राम और भिवानी में भी दर्ज हैं प्राथमिकी, देश के मुख्य न्यायाधीश का नाम लेकर फंसाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। क्रिप्टो करेंसी के जरिये छह गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर प्रेम नगर निवासी सराफ नरेंद्र कुमार व उसके साथियों से 6.90 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिसार के आजाद नगर निवासी आरोपी महेश को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। साइबर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महेश कुमार एक आदतन और शातिर ठग है। उसके खिलाफ पहले भी गुरुग्राम व भिवानी जिलों में इसी तरह के धोखाधड़ी व साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। अंदेशा है कि इस गैंग का नेटवर्क देश के अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है, जिसकी गहनता से तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों ने देश के मुख्य न्यायाधीश का नाम लेकर झांसे में लिया था।
दोस्तों से उधार लिया, घर का सोना तक बेचा
सिटी के प्रेम नगर निवासी नरेंद्र ने बताया था कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग और सुनार का काम करते हैं। करीब 3 साल पहले उनकी मुलाकात भिवानी के जताई गांव निवासी महेश कुमार से हुई। महेश ने अपने तीन अन्य साथियों भिवानी के दिनौद निवासी धीरज, झज्जर के देवरखाना निवासी मोहन शर्मा, चरखी दादरी के जीतपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार के साथ मिलकर अंबाला के जग्गी सिटी सेंटर की पार्किंग में मुलाकात की थी। आरोपियों ने झांसा दिया कि वह निवेश की गई रकम को एक साल में 6 गुना कर देंगे और 2 प्रतिशत मासिक ब्याज भी देंगे। आरोपियों ने देश के मुख्य न्यायाधीश का नाम लेकर झांसे में लिया था। बलदेव नगर थाना पुलिस ने नरेंद्र की तहरीर पर महेश, धीरज, मोहन शर्मा व प्रदीप पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
साइबर अपराधी आम जनता को रातों-रात अमीर बनने या अत्यधिक मुनाफे का लालच देकर अपना शिकार बनाते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर या बिना प्रामाणिकता जांचे क्रिप्टो करेंसी या किसी भी अन्य स्कीम में निवेश न करें।
विज्ञापन
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक