सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young woman riding Activa dies after collision with roadways bus; maternal cousin injured.

Ambala News: रोडवेज बस की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत, ममेरी बहन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young woman riding Activa dies after collision with roadways bus; maternal cousin injured.
समीक्षा, फाइल फोटो।
विज्ञापन
- भारांपुर आईटीआई में इलेक्ट्रिक का कोर्स कर रही थी समीक्षा, दुकान पर कर रही थी अप्रेंटिस

- अस्पताल में समय पर उपचार न मिलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। नारायणगढ़ रोड शहजादपुर टी प्वाइंट पर रविवार शाम को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने एक्टिवा सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा चला रही नगला राजपुताना गांव निवासी समीक्षा (18) की सिर कुचले जाने पर मौत हो गई जबकि उसकी ममेरी बहन बाल्टी गांव निवासी अनु घायल हो गई। आनन-फानन राहगीर खून से लथपथ हालत में उपचार के लिए उसे कैंट नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने समीक्षा को मृत घोषित कर दिया था।
उधर, समीक्षा को अस्पताल में लेकर आए राहगीर अक्षय व रोहित ने समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने पर रोष जताया। उनका कहना था कि डॉक्टर ने 20 मिनट तक हाथ लगाकर नहीं देखा। डॉक्टरों का कहना था कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। शहजादपुर पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं नम आंखों को पोंछते हुए मृतका के पिता नरेश बोले कि वह बेटी समीक्षा को रोकते थे कि एक्टिवा की जगह बस में जाया करो लेकिन उसने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनु शहजादपुर सीएचसी में उपचाराधीन

मृतका के पिता नरेश ने बताया कि उनके पास चार बेटी व एक बेटा है। समीक्षा भारांपुर आईटीआई में इलेक्ट्रिक का कोर्स कर रही थी। शहजादपुर में एक दुकान पर वह अप्रेंटिस करती थी व साले की लड़की अनु भी एक कंप्यूटर की दुकान में अप्रेंटिस करती थी। रोजाना की तरह दोनों शाम 7 बजे के समय दुकान से एक्टिवा लेकर लौट रही थी कि अचानक हरियाणा रोडवेज की नारायणगढ़ रूट पर चलने वाली बस ने टक्कर मार दी। घायल अनु शहजादपुर सीएचसी में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


1 जून को मनाया था 18वां जन्मदिन

पिता नरेश के अनुसार, 1 जून को समीक्षा 18 वर्ष की हुई थी। वह खुद हलवाई का काम करते हैं। मार्च माह में ही अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी तो परिवार में खुशी का माहौल था। समीक्षा पढ़ाई में 87 प्रतिशत अंक लेकर आई थी और आईटीआई में दाखिला लिया था। घर पर भी वह गायों व भैंसों की पूरी सेवा करती थी।


मृतका समीक्षा के शव का सोमवार को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, वहीं घायल युवती का इलाज जारी है। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- ओम चंद, थाना प्रभारी शहजादपुर

समीक्षा, फाइल फोटो।

समीक्षा, फाइल फोटो।

समीक्षा, फाइल फोटो।

समीक्षा, फाइल फोटो।

समीक्षा, फाइल फोटो।

समीक्षा, फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed