सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman murder in Hisar

Haryana: महिला की निर्मम हत्या, खेत में ग्रामीणों को मिला शव; कपड़े से बंधा था मुंह

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के हिसार में एक महिला का खेत में शव मिला जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

Woman murder in Hisar
महिला की निर्मम हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिसार के खरड़ गांव के खेतों में रामायण रोड के पास रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह खेतों की ओर जाते समय शव को देखा और इसकी सूचना तुरंत डायल-112 पर दी। महिला का मुंह कपड़े से बंधा हुआ है। वहीं, मुंह पर चोट के निशान हैं। 


सूचना मिलते ही डायल-112 टीम, पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे एएसपी मयंक मुदगिल, डीएसपी कमलजीत तथा एसएचओ सदर हिसार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला स्थानीय है या किसी अन्य स्थान की निवासी थी।
विज्ञापन


शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के दौरान महिला के हाथ पर दो नाम लिखे हुए मिले हैं। पुलिस इन नामों के आधार पर भी पहचान और मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed