{"_id":"6a2ed67e21fb40245d0db537","slug":"encounter-between-jhajjar-stf-team-and-criminals-indra-pal-an-accused-in-vijay-saini-murder-case-killed-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: STF टीम और बदमाशों में मुठभेड़, विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इन्द्रपाल ढेर, एक इंस्पेक्टर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: STF टीम और बदमाशों में मुठभेड़, विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इन्द्रपाल ढेर, एक इंस्पेक्टर को लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
दुजाना नहर के पास एसटीएफ टीम को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की तो आरोपियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान इन्द्रपाल गोली लगने से मारा गया।
झज्जर बदमाश इन्द्रपाल एनकाउंटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झज्जर में रविवार रात एसटीएफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इन्द्रपाल ढेर हो गया और एक इंस्पेक्टर घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार दुजाना नहर के पास एसटीएफ टीम को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की तो आरोपियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान इन्द्रपाल गोली लगने से मारा गया। वहीं, एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर राकेश को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। गोली उनके बाजू में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री भी नागरिक अस्पताल पहुंचीं और घायल अधिकारी का हालचाल जाना।
आरोपी संजय बिरधाना का राइट हैंड था इन्द्रपाल
बताया जा रहा हैं कि इन्द्रपाल, विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस पहले ही इन्द्रपाल की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की विभिन्न कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई थी।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने स्वीकार किया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव था तथा पुलिस को लगातार महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हो रहे थे। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी को मारी थी गोलियां
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी नामक अधेड़ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर अधिक जानकारी साझा करने से बच रही है।
वहीं जिले की पुलिस इस मामले की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस मुठभेड़ के बाद विजय सैनी हत्याकांड की जांच ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।