{"_id":"6a2d6b9bfc686e022c00ba2b","slug":"video-bhavishya-jyoti-program-organized-by-amar-ujala-in-samvad-bhawan-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: अमर उजाला की ओर से संवाद भवन में भविष्य ज्योति कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: अमर उजाला की ओर से संवाद भवन में भविष्य ज्योति कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि यह आपका पढ़ाई करने का है। जब तक आप अपने लक्ष्य यानी नौकरी, खुद का रोजगार या जो आप चाहते हैं, वह नहीं पा लेते, आप अपने समय को खाली बैठकर नहीं गंवाएं। केवल पढ़ाई पर फोकस रखे और इस समय बेहतर तरह से प्रयोग करें।
उपायुक्त वर्षा खांगवाल शनिवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को संबोधित कर रही थी। समारोह में अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सीबीएसई और एचबीएसई में दसवीं व बारहवीं में जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय और राज्य में टॉप में स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिलायंस की ओर से सिक्योरिटी एवं सीएसआर प्रमुख कर्नल रोमेल राज्यान और संस्कारम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महिपाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में जिले के 38 सरकारी व निजी स्कूलों के दसवीं व बारहवीं 300 से अधिक विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अमर उजाला ओलंपियाड में जिले व राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।