Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Thirsty passengers at Hansi railway station; drinking water crisis intensifies amidst the June heat; passengers forced to buy water.
{"_id":"6a2d1b546ebec48cad05468c","slug":"video-thirsty-passengers-at-hansi-railway-station-drinking-water-crisis-intensifies-amidst-the-june-heat-passengers-forced-to-buy-water-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी रेलवे स्टेशन पर प्यासे यात्री, जून के महीने गर्मी में पेयजल संकट गहराया; पानी खरीदकर पीने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी रेलवे स्टेशन पर प्यासे यात्री, जून के महीने गर्मी में पेयजल संकट गहराया; पानी खरीदकर पीने को मजबूर यात्री
उमस भरी भीषण गर्मी में हांसी रेलवे स्टेशन पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं, लेकिन उन्हें शुद्ध और पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। अब जून महीने की तपती गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है। पानी की टंकी तो है लेकिन उसमें पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण यात्रियों को पैसे खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है।
बता दें कि हांसी रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने और जिले के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कार्य चल रहा है। लेकिन जब तक नया स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं होता है। तब तक रेलवे की जिम्मेवारी है कि वे पानी उपलब्ध करवाए। भीषण गर्मी और उमस के बीच हांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर स्टेशन पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहीं दूसरी ओर पर्याप्त शेड नहीं होने के कारण यात्री पेड़ों के नीचे बैठकर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं।
स्टेशन परिसर में पानी की टंकी तो बनी हुई है, लेकिन उसमें जल आपूर्ति नहीं होने के कारण यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही। मजबूरी में कई यात्रियों को बाजार से पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है। हालांकि कुछ सामाजिक संगठन और समाजसेवी समय-समय पर स्टेशन पर ठंडे पानी की व्यवस्था करते हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले यह प्रयास पर्याप्त साबित नहीं हो रहे। पानी खत्म होने के बाद यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
रेवाड़ी जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची यात्री चरण ने बताया कि स्टेशन पर पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे की जिम्मेदारी है कि यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा।
वहीं भिवानी जाने के लिए स्टेशन पहुंचे प्रीतम ने कहा कि जून की उमस भरी गर्मी में पानी सबसे जरूरी आवश्यकता है, लेकिन स्टेशन पर इसकी उपलब्धता नहीं है। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। वही जयपुर जाने के लिए स्टेशन आए सुभाष कुमार ने बताया कि पानी तो सबसे जरूरी है। लेकिन पानी ही न मिले तो काफी दिक्कत हो जाती है।
दादरी जाने के लिए पहुंचे ईश्वर सिंह का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे विभाग की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि संपन्न लोग तो बोतलबंद पानी खरीद सकते हैं, लेकिन गरीब यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त खर्च मुश्किल पैदा करता है। अब बोतल खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन पर पेयजल की स्थायी और पर्याप्त व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में किसी भी यात्री को पानी के लिए भटकना न पड़े। फिलहाल हांसी रेलवे स्टेशन पर जल संकट यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है और लोग रेलवे प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।