{"_id":"6a2c32bf91c9016b090662b8","slug":"video-five-players-from-gurugram-selected-for-the-indian-team-for-the-asian-jiu-jitsu-championship-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: गुरुग्राम के पांच खिलाड़ी एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: गुरुग्राम के पांच खिलाड़ी एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित
जिले के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 13 से 19 जुलाई तक कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित की जाएगी।
चयनित खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया और भारतीय टीम में जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में 84 किलोग्राम से कम में गौतम, 63 किलो ग्राम से कम में नव्या सागर, 57 किलो ग्राम से कम में खानक, एडल्ट वर्ग के 63 किलो ग्राम से कम में पलक और 70 किलो ग्राम से अधिक में टीपू शामिल हैं।
गौरतलब है कि सभी चयनित खिलाड़ी पहले भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अब उनकी नजरें एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ-साथ आगामी एशियन गेम्स और अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं पर भी टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।