{"_id":"6a2bdfb110f0f9752d0fc1cb","slug":"video-postal-employees-staged-protest-over-colleague-death-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साथी की माैत पर फूटा डाक सेवकों का गुस्सा, कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साथी की माैत पर फूटा डाक सेवकों का गुस्सा, कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों में अपने साथी निखिल वर्मा की मौत के बाद आक्रोश है। निखिल वर्मा ने 11 जून को आत्महत्या कर ली थी। निखिल वर्मा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उन्होंने डाक अधीक्षक सुशील कुमार शुक्ला और मेल ओवर सियर श्याम मुरारी तिवारी पर शोषण करने का आरोप लगाया है। साथी निखिल वर्मा की मौत से आक्रोशित ग्रामीण डाक सेवकों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। जिले में 200 से अधिक डाक शाखाओं में कार्य बहिष्कार करके उप डाकपाल मुख्यालय पहुंचे। यहां डाक अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डाक अधीक्षक और मेल ओवर सियार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की । डाक सेवकों का कहना था कि आरोपी डाक अधीक्षक और मेल ओवर सियर के शोषण के कारण उनके साथी को आत्महत्या करनी पड़ी है। मांग की कि दोनों को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाए और कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए। साथियों ने आरोप लगाया कि 24 घंटे बाद भी डाक अधीक्षक और दोषी मेल ओवर सियर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आक्रोशित डाक सेवक डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। डाक सेवकों के प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल डीएम कार्यालय और डाक अधीक्षक कार्यालय पर मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।