{"_id":"6a2b8845c3a6761ceb0d8103","slug":"video-wall-collapses-during-strong-winds-and-rain-in-tohana-fatehabad-tata-tiago-car-crushed-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में तेज आंधी-बारिश में दीवार गिरी, टाटा टियागो कार चकनाचूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में तेज आंधी-बारिश में दीवार गिरी, टाटा टियागो कार चकनाचूर
शहर में गुरुवार रात करीब सात बजे से आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान गाँव अमानी स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत पीजीटी संस्कृत शिक्षक सेशीराम की खड़ी कार पर 10 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 2024 मॉडल टाटा टियागो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पीड़ित सेशीराम ने बताया कि घटना के वक्त वह परिवार सहित पोर्च में थे। तेज आंधी-बारिश शुरू होते ही उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया था। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था और गाड़ी लॉक थी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर बाहर आए तो कार का मलबा देखकर सन्न रह गए।
सेशीराम ने बताया कि कार का बीमा है और वह चाहते हैं कि बीमा कंपनी से उनकी गाड़ी ठीक हो जाए। उन्होंने राहत की बात कही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और आसपास किसी अन्य का नुकसान नहीं हुआ। करीब 10 फीट दूर स्थित दीवार पूरी तरह गिर चुकी है, जिसे मौके पर देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।