Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Reel made caste-based song with supporters after arriving police station premises SP orders inquiry
{"_id":"6a2aeffd32f052be2b0d008e","slug":"video-reel-made-caste-based-song-with-supporters-after-arriving-police-station-premises-sp-orders-inquiry-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाना परिसर में पहुंचकर समर्थकों के साथ जातिगत गाने पर बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना परिसर में पहुंचकर समर्थकों के साथ जातिगत गाने पर बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच; VIDEO
मऊ के हलधरपुर थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ थानाध्यक्ष कक्ष से निकलते दिख रहा है। आरोप है कि उसने अपने एक समर्थक से वीडियो बनवाई और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कराया। उसमें जातिगत गाना बज रहा है, जिसमें उस जाति के भरोसे थाना चलाने की चर्चा है। वीडियो पर एसपी कमलेश बहादुर ने जांच कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वीडियो में कुछ युवक थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी के पास खड़े होकर वीडियो शूट कराते नजर आ रहे हैं। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि हलधरपुर थानाध्यक्ष कक्ष के सामने एक व्यक्ति द्वारा रील बनाई गई है। जिसमें पीछे से जातिगत गाना चल रहा है, जो प्रशासनिक नियमों के विरुद्ध है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।