{"_id":"6ade651e71b257cc77006d7b","slug":"villagers-create-an-uproar-over-non-receipt-of-rations-in-adri-dehat-village-mau-news-c-295-1-mau1001-154039-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अदरी देहात गांव में राशन न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अदरी देहात गांव में राशन न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
कोपागंज विकास खंड के अदरी देहात गांव में शनिवार को राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने कोटेदार की दुकान पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन से चार महीने से उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा है।
आरोप है कि हर बार अगली बार राशन देने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने राशन के बदले पैसे देने और निर्धारित मात्रा से कम अनाज देने की भी शिकायत की है।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को राशन दिलाने की मांग की है। ग्रामीण सुभाष, रामचंद्र राजभर, मुन्नी देवी, चंद्रदेव राजभर, रामविनय राम, कैलाश राजभर, सुरेश चौहान और संजय ने बताया कि गायत्री देवी के नाम से सरकारी राशन की दुकान आवंटित है।
विज्ञापन
इस दुकान से करीब 515 राशनकार्ड धारक जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से लगभग 50 से 60 प्रतिशत लाभार्थियों को राशन नहीं मिल रहा है। इस संबंध में कोटेदार अनिल चौहान ने बताया कि राशन कम आया था।
अगली बार राशन आने पर लाभार्थियों को राशन दे दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई जाएगी।