फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mentally ill youth attacks with a stick; woman dies, four others injured

Mau News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने लाठी से किया हमला, महिला की मौत, चार घायल

Mon, 26 Oct 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill youth attacks with a stick; woman dies, four others injured
मृतक गुलाबी देवी। फाइल फोटो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास स्थित मलिकपुरा में रविवार सुबह छह बजे मानसिक रुप से विक्षिप्त एक व्यक्ति के हमले में गुलाबी कन्नौजिया (60) की मौत हो गई,जबकि गुलाब सोनकर, रामावतार, और सूरज चौहान घायल हो गए। सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पति तेजू कन्नौजिया की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कस्बा खास निवासी घायल रामावतार ने बताया कि रविवार की भोर में आरोपी रामअवतार सुबह से ही नशे में धुत था। बेवजह गालीगलौज कर रहा था। उसे टोका तो उसने पास में पड़े डंडे से हमला कर दिया। बचाव करने पर गुलाब सोनकर, सूरज चौहान और गुलाबी देवी पर भी हमला कर दिया। हमले के दौरान गुलाबी देवी के सिर पर डंडे का सीधा प्रहार आरोपी ने कर दिया। इस बीच दूसरे लोगों ने किसी तरह उसे काबू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गुलाबी देवी को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट
आरोपी सुबह 5 बजे से ही नशे में हंगामा कर रहा था
मऊ। आरोपी रामअवतार के घर में उसकी पत्नी रीमा और दो बेटिया है। पत्नी के अनुसार मानसिक स्थिति ठीक न होने पर वह करीब दो साल से घर पर रहता है। इससे पहले वह सब्जी का ठेला लगाता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी रविवार भोर में करीब 5 बजे से ही मलिकपुरा की गलियों में नशे में हंगामा कर रहा था। लोगों ने बताया कि वह पहले गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन

कोट
घटना में मृतका की पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह नशा भी करता है। घटना में मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र भूषण तिवारी सीओ घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed