{"_id":"6a2a9fed4af07b112f09aa15","slug":"video-meerut-flood-preparedness-reviewed-in-hastinapur-mock-drill-conducted-at-bhimkund-ghat-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में बाढ़ से निपटने की तैयारी परखी, भीमकुंड घाट पर हुआ मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में बाढ़ से निपटने की तैयारी परखी, भीमकुंड घाट पर हुआ मॉकड्रिल
हस्तिनापुर में आगामी मानसून और संभावित बाढ़ आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मनोहरपुर स्थित भीमकुंड गंगा घाट पर गुरुवार को व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।
मॉकड्रिल के दौरान गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि और बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ दल की टीमों ने मोटरबोट व आधुनिक उपकरणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविरों तक पहुंचाने तथा नाव दुर्घटना में फंसे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया भी दिखाई गई।
राहत शिविर में भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल, वैकल्पिक शिक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, सिंचाई, अग्निशमन, चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, नगर निगम, एनसीसी, एनएसएस और आपदा मित्रों सहित कई विभागों ने भागीदारी की।
एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से जनहानि को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस तरह की मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।