Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers in Tohana, plagued by a power crisis, staged a road blockade; traffic on Fatehabad Road came to a standstill.
{"_id":"6a2a4f3a07c15bff4e0c999f","slug":"video-villagers-in-tohana-plagued-by-a-power-crisis-staged-a-road-blockade-traffic-on-fatehabad-road-came-to-a-standstill-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया जाम, फतेहाबाद रोड ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया जाम, फतेहाबाद रोड ठप्प
टोहाना के गांव जमालपुर शेखां गांव के ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर वीरवार को टोहाना-फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर तक जारी है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि 14 हजार की आबादी वाले इस गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बना 11 केवी सबस्टेशन समैन के 132 केवी लाइन से जुड़ा है। 26 किमी लंबी यह लाइन खेतों से होकर गुजरती है। जरा सी हवा चलते ही पोल टूट जाते हैं और 3-4 दिन तक बिजली गुल रहती है। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी ठप हो जाती है। हर रोज 45-45 मिनट के 5-7 कट लगाए जाते हैं, जिससे किसान और आम लोग दोनों परेशान हैं। रात को लाइन स्टाफ न होने से फ्यूज तक नहीं लग पाते।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड सही से डिवाइड नहीं है, रोज 4-5 ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते हैं। बिजली विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं करते। एसडीओ से एक्सइन के बीच लोग चक्कर काटते रह जाते हैं।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गांव की लाइन को चंदड़ 132 केवी से जोड़ा जाए, जो गांव से सिर्फ 7 किमी दूर है। खेतों से गुजरने वाली लाइन को टोहाना-रतिया रोड के साथ शिफ्ट किया जाए। जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।