{"_id":"6a2a9c0b97bb7601be03b213","slug":"video-sp-protests-against-remarks-on-akhilesh-yadavs-daughter-submits-memorandum-to-dm-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अखिलेश यादव की पुत्री पर टिप्पणी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अखिलेश यादव की पुत्री पर टिप्पणी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
मेरठ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री पर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने "बेटियों के सम्मान में, समाजवादी मैदान में" जैसे नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
बाद में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।