Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Ramdas Athawale held a press conference, laid down alliance conditions before the BJP, and spoke about the elections
{"_id":"6a2af4e46b95e5f8070e2067","slug":"video-ramdas-athawale-held-a-press-conference-laid-down-alliance-conditions-before-the-bjp-and-spoke-about-the-elections-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dehradun: रामदास अठावले ने की प्रेसवार्ता, चुनाव को लेकर जानिए क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: रामदास अठावले ने की प्रेसवार्ता, चुनाव को लेकर जानिए क्या कहा?
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने भाजपा के सामने गठबंधन की शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में अगर उनकी पार्टी को उत्तराखंड में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती हैं, तो उनकी पार्टी पांच से सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बीजापुर अतिथि विश्राम गृह में मीडिया से वार्ता में कहा, वर्ष 2027 मेें उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। गठबंधन के तहत उत्तराखंड में यदि एक से दो सीटें नहीं मिली तो उनकी पार्टी पांच से सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से कोई भी पार्टी कही जाने वाली नहीं है, दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 25 साल और पीएम बने रहेंगे। मतदाता सूची के बारे में उन्होंने कहा, चुनाव आयोग को इसे दुरुस्त करना चाहिए ताकि मतदान के लिए मतदान केंद्र में पहुंचे व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम न होने से बिना मत दिए निराश न लौटना पड़े। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलबि्धयां गिनाई। मीडिया से वार्ता के दौरान एक व्यक्ति ने योजनाओं का लाभ न मिले पर मंत्री के सामने नाराजगी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।