{"_id":"6ade320092f4b2e1e10fce45","slug":"uproar-over-akhilesh-yadav-statement-on-yogi-protests-in-dehradun-bjp-and-suraj-seva-dal-burning-effigies-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, भाजपा और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, भाजपा और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला
Sun, 25 Oct 2026 10:17 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:17 PM IST
सार
भाजपा और सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने इस बयान को उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ते हुए माफी की मांग की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के बयान का विरोध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया बताया था। भाजपा और सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने इस बयान को उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ते हुए माफी की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में कुठालगेट पर पुतला दहन किया। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड से संबंध है और वह सनातन संस्कृति के प्रहरी हैं। कहा कि उत्तराखंड की जनता प्रदेश के सम्मान से जुड़े विषयों पर ऐसी टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, मोहित खरोला और अंशुल चावला सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में रविवार शाम करीब 5:45 बजे घंटाघर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर कथित बयान पर विरोध जताया। रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों, सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों की भूमि है।
विज्ञापन
UK Top News: यमुनोत्री-केदारनाथ में बर्फबारी, फिर आया भूकंप, हेंवल पर बोले पीएम मोदी, मैथली पहुंचीं कैंची धाम
प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के उत्तराखंड से पारिवारिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कथित बयान पर सवाल उठाए। इस प्रदर्शन में जिला संगठन मंत्री हरिद्वार नितिन कटारिया, इंतजार प्रधान, नौशाद प्रधान, अलीम प्रधान, खलील प्रधान, राजेश थापा, वीरेंद्र पाल, डिंपी, विजेंद्र, सुनीता, सनी, संगीता, पूजा नेगी, नसरीन और लालमणि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों स्थानों पर हुए प्रदर्शनों में कार्यकर्ताओं ने कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए उत्तराखंड के सम्मान को सर्वोपरि रखने की बात कही।