फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Congress members take to the streets over unemployment paper leaks and women safety hold Nyay Yatra

देहरादून: बेरोजगारी, पेपर लीक और महिला सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, निकाली न्याय यात्रा

Sun, 25 Oct 2026 09:54 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 25 Oct 2026 09:54 PM IST
सार

कैंट विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा बिंदाल पुल से प्रारंभ होकर चौधरी फार्म हाउस में संपन्न हुई। वहीं, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा करगी चौक से प्रारंभ होकर वृंदा गार्डन वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई।

विज्ञापन
Dehradun Congress members take to the streets over unemployment paper leaks and women safety hold Nyay Yatra
कांग्रेस न्याय यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में महिला अत्याचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रविवार को कैंट व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में वोट बचाओ–देश बचाओ, उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन



कैंट विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा बिंदाल पुल से प्रारंभ होकर चौधरी फार्म हाउस में संपन्न हुई। वहीं, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा करगी चौक से प्रारंभ होकर वृंदा गार्डन वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से महिला सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, भ्रष्टाचार पर अंकुश, महंगाई से राहत व किसान, मजदूर और आम जनता के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस प्रदेश की अस्मिता, युवाओं के भविष्य, महिलाओं के सम्मान और आम जनता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी। उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएंगे और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि न्याय यात्रा ने जनसमस्याओं को लेकर जन-जागरण का कार्य किया है। दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और जनता के हक, सम्मान व न्याय की आवाज को बुलंद किया। न्याय, विकास और जनहित के संकल्प के साथ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जिला प्रभारी विजय घनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष राजीव महर्षि, पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला, वैभव वालिया, संजय शर्मा, संग्राम सिंह, रितेश छेत्री, जगदीश धीमन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed