{"_id":"6a2aa5fa9a9f9a8e6205f717","slug":"video-video-acanaka-aaii-bugdhha-ma-dabna-lga-garamanae-esadaaaraefa-javana-na-bcaya-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अचानक आई बाढ़ में डूबने लगा ग्रामीण, एसडीआरएफ जवानों ने बचाया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अचानक आई बाढ़ में डूबने लगा ग्रामीण, एसडीआरएफ जवानों ने बचाया...
ग्राम पंचायत खजुहा झुनझुनिया में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक एक युवक राप्ती नदी में डूबने लगा। युवक को नदी में डूबता देख ग्रामीण बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगे। ग्रामीणों की चीख सुन गश्त कर रहे एसडीआरएफ के जवानों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाला। ये सारी गतिविधि बृहस्पतिवार को मॉकड्रिल के दौरान की गई और ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। मॉकड्रिल की अध्यक्षता डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने की और मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मौजूद रहे।
मॉकड्रिल के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि श्रावस्ती एक बाढ़ प्रभावित जिला है। संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी बचाव तैयारियां पहले से ही पूरी की जा रही हैं। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य राहत तैयारियों का मूल्यांकन करना है। बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। प्रत्येक बाढ़ चौकी पर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी संचालित किया जा रहा है। मॉकड्रिल का उद्देश्य यह परखना है कि बाढ़ पीड़ितों को समय रहते कैसे बचाया जा सकता है। वर्तमान में बाढ़ का पानी कम है, फिर भी जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।
इन विभागों की तैयारियों की हुई समीक्षा
मॉकड्रिल में राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, बाढ़ खंड, सिंचाई, खाद्य एवं रसद, नागरिक सुरक्षा, पुलिस और फायर ब्रिगेड आदि विभागों ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानवरों के रहने और चारे की व्यवस्था की। बाढ़ शरणालय में भोजन, दवा, बिस्तर और सुरक्षा के इंतजाम किए। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीएमओ एके सिंह, तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।