सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   VIDEO : चलती ट्रेन में चढ़ते समय दंपति फिसले, पति की मौत, पत्नी गंभीर

VIDEO : चलती ट्रेन में चढ़ते समय दंपति फिसले, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:06 AM IST
VIDEO : चलती ट्रेन में चढ़ते समय दंपति फिसले, पति की मौत, पत्नी गंभीर
बाराबंकी शहर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार देर शाम एक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में उसकी पत्नी भी ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी को चिंताजनक हालत में केजीएमयू रेफर किया गया है। घटना में दंपति के तीन मासूम बच्चे बच गए। वह स्टेशन पर बिलखते रहे, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल ने अपने संरक्षण में लिया। जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के लाटघाट क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी मनोज कुमार (35) और उनकी पत्नी वंदना (34) लखनऊ के गोमतीनगर में रहकर काम करते हैं। दोनों अपने तीन बच्चों के साथ आजमगढ़ जाने के लिए बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। भीड़ अधिक होने के कारण वंदना पांच साल की बेटी हिमांशी, चार साल की मीठी व ढाई माह के दुधमुंहे बच्चे को लेकर लेकर पहले ट्रेन में चढ़ गईं। इसी दौरान मनोज ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उनकी पीठ पर भारी बैग था। तभी ट्रेन चल पड़ी और संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोज काफी दूर तक ट्रेन का हैंडल पकड़कर घिसटते रहे। पति को संकट में देख वंदना ने गोद से बच्चे को ट्रेन में एक यात्री के हवाले कर दरवाजे से उनका हाथ पकड़कर ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह भी नीचे गिर गईं। दोनों कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए। शोर-शराबा सुनकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल और अन्य रेलकर्मियों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला। साथ ही ट्रेन में मौजूद तीनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वंदना की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। घटना से सभी अवाक रह गए। ढाई माह की बहन को गोद में लिए पूछती रही हिमांशी.. पापा आ जाएंगे न बाराबंकी रेलवे स्टेशन, रात 9:30 बजे...आरपीएफ पोस्ट के बाहर पांच साल की हिमांशी अपनी ढाई माह की बहन को गोद में लिए बार-बार एक ही सवाल पूछ रही थी ....मम्मी-पापा कब आएंगे...? उसे नहीं पता था कि कुछ ही मिनट पहले उसके सामने उसकी दुनिया बिखर चुकी है। पास ही चार साल की मीठी रोते-रोते इतनी थक गई कि आरपीएफ पोस्ट के फर्श पर ही सो गई। ढाई माह की मासूम बच्ची बुखार से तप रही थी और लगातार रो रही थी। उसे चुप कराने के लिए एक महिला पुलिसकर्मी उसे गोद में लेकर दुलार रही थी। वह कभी बच्चे को संभालती तो कभी हिमांशी को समझाने की कोशिश करती, लेकिन मासूम बच्ची की नजरें बार-बार स्टेशन की तरफ उठ जाती थीं। आरपीएफ पोस्ट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। बच्चों की बेबसी देखकर पुलिसकर्मी भी भावुक हो उठे। संवाद न्यूज एजेंसी के प्रतिनिधि ने बच्चों की हालत की जानकारी सीएमओ डॉ. रंजन गौतम को दी। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। रात गहराती जा रही थी, लेकिन हिमांशी का इंतजार खत्म नहीं हो रहा था। वह बार-बार कह रही थी.. मेरी मम्मी-पापा को बुला दो...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जसपुर विधायक से मिले बिना गढ़ीनेगी रवाना हो गए चेयरमैन अभिषेक सुखीजा

VIDEO: सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर सरपट दौड़े वाहन, सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

12 Jun 2026

क्षतिग्रस्त मकान से 15 लोगों को निकाला सुरक्षित; VIDEO

11 Jun 2026

कमलेश के परिजनों से मिलने जा रहे मुकेश साहनी को पुलिस ने रोका; VIDEO

11 Jun 2026

प्रेम प्रसंग में युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद उतरी; VIDEO

11 Jun 2026
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में घर से बुलाकर की थी समासिंह की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

11 Jun 2026

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, VIDEO

11 Jun 2026
विज्ञापन

विधायक पार्षद संग धरने पर बैठे, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

11 Jun 2026

मुजफ्फरनगर: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

11 Jun 2026

VIDEO: जंगल में मिला युवक का जला हुआ शव, बीते दिन काम के लिए घर से निकला था युवक

11 Jun 2026

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हंगामा

11 Jun 2026

जाजमऊ हाईवे पर धू-धूकर जला डंपर, दो घंटे लगा जाम

11 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में बाहर झमाझम बारिश, पटेल मंडप में बॉलीवुड नाइट

11 Jun 2026

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अधिकारियों संग बैठक की, अघोषित कटौती रोकने को कहा

11 Jun 2026

Dehradun: रामदास अठावले ने की प्रेसवार्ता, चुनाव को लेकर जानिए क्या कहा?

11 Jun 2026

कानपुर: बाढ़ से बचाव कार्य का 37वीं वाहिनी पीएसी ने किया अभ्यास

11 Jun 2026

फरीदाबाद में बिजली समस्या से जूझ रहे कई इलाकों के लोग

11 Jun 2026

Dhamtari : एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी हुआ फरार, एसपी ने 4 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी को किया निलंबित

11 Jun 2026

फरीदाबाद में बिजली संकट, लिफ्टों में 45 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग और बच्चे

11 Jun 2026

VIDEO: तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

11 Jun 2026

लकड़ी के सहारे चल रहा खराब हैंडपंप, गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीण परेशान; VIDEO

11 Jun 2026

राहत शिविर, रेस्क्यू ऑपरेशन और फ्लैश फ्लड का पूर्वाभ्यास; VIDEO

11 Jun 2026

गंगा कटान रोकथाम को लेकर किसानों का धरना जारी, मिट्टी भरी बोरियां डालने पर विरोध; VIDEO

11 Jun 2026

युवक ने जहर खाने से पहले बेटे के साथ बनाई वीडियो, माैत; VIDEO

11 Jun 2026

थाना परिसर में पहुंचकर समर्थकों के साथ जातिगत गाने पर बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच; VIDEO

11 Jun 2026

नौगढ़ में मुख्यमंत्री क्लस्टर आवास योजना का काम शुरू, VIDEO

11 Jun 2026

ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार हो, कोई नई परंपरा चालू न हो; VIDEO

11 Jun 2026

कंस वध तक की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजनों पर झूम उठा पंडाल; VIDEO

11 Jun 2026

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कोतवाली पहुंचे सपा कार्यकर्ता; VIDEO

11 Jun 2026

धोखे से दूसरे के नाम टेंडर लेने वाले ठेकेदार की 6.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क; VIDEO

11 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed