फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana State Games will now be held every year from November 1 to 15.

Gurugram News: अब हर साल 1 से 15 नवंबर तक होंगे हरियाणा स्टेट गेम्स

Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Games will now be held every year from November 1 to 15.
एचओए ने किया स्थायी खेल कैलेंडर लागू, पिछले वर्ष गुरुग्राम से हुई थी हरियाणा ओलंपिक स्टेट गेम्स की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। पिछले वर्ष हरियाणा ओलंपिक स्टेट गेम्स की शुरुआत गुरुग्राम से हुई थी। अब उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) ने राज्य में स्टेट गेम्स के आयोजन को लेकर स्थायी व्यवस्था लागू कर दी है। नए निर्णय के अनुसार अब हर वर्ष एक से 15 नवंबर के बीच हरियाणा स्टेट गेम्स आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कोई भी अन्य खेल संघ समानांतर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित नहीं करेगा, जिससे खिलाड़ियों को एक ही मंच पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।


गुरुग्राम खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम से हरियाणा ओलंपिक स्टेट गेम्स का शुभारंभ किया था, जिसके बाद राज्य में ओलंपिक आंदोलन को नई गति मिली। अब एचओए के इस फैसले से गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों को हर साल तय समय पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




एचओए ने यह भी तय किया है कि स्टेट गेम्स में विजेता खिलाड़ियों को आधिकारिक प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के दस्तावेजों का पंजीकरण के समय अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा, ताकि आयु और पात्रता संबंधी विवादों पर रोक लगाई जा सके। खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल प्रतियोगिताएं स्टेट गेम्स से करीब 20 से 25 दिन पहले आयोजित की जाएंगी। इससे चयनित खिलाड़ियों को तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed