फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anika, Abhishek and Jayant shine in block level athletics

Gurugram News: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स में एनिका, अभिषेक और जयंत का जलवा

Fri, 31 Jul 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anika, Abhishek and Jayant shine in block level athletics
अंडर-14 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में बालक और बालिका वर्ग के एथलीटों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।


बालिका वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-89 की एनिका फोगाट सबसे सफल एथलीट रहीं। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 400 मीटर दौड़ में जीएसएसएस मांकडोला की मानवी ने पहला स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में जीडी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-92 की चंचल विजेता रहीं। 80 मीटर बाधा दौड़ में पाथवेज स्कूल की अनायरा ने बाजी मारी। 4 गुणा 100 मीटर रिले में हेरिटेज स्कूल सेक्टर-62 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




फील्ड स्पर्धाओं में लंबी कूद में जीडी इंटरनेशनल की खुशी, ऊंची कूद में हेरिटेज-62 की सेहर, गोला फेंक में बीबीएमएस सेक्टर-4 की प्रतिष्ठा सिंह तथा चक्का फेंक में डीएवी सेक्टर-14 की नव्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालक वर्ग में विद्या स्कूल डीएलएफ-3 के अभिषेक कुमार ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। 200 मीटर दौड़ में शिव नादर स्कूल के शिवांश, 400 मीटर में डीएवी सेक्टर-14 के त्रिशल, 600 मीटर में विनय हाई स्कूल के आदर्श तथा 80 मीटर बाधा दौड़ में सलवान पब्लिक स्कूल के आयुष बिष्ट विजेता रहे। 4 गुणा 100 मीटर रिले में हेरिटेज स्कूल सेक्टर-62 की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फील्ड स्पर्धाओं में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-89 के जयंत देशवाल ने गोला फेंक और चक्का फेंक दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं ऊंची कूद में सलवान पब्लिक स्कूल के आयुष ने पहला स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। एईओ जगदीश अहलावत ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed