{"_id":"6a78de86e6e5c648b00fcb12","slug":"gen-z-song-tales-of-serenity-being-woven-from-melodies-of-the-past-hisar-news-c-21-1-hsr1041-927944-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुराने तरानों से बुने जा रहे सुकून के अफसाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुराने तरानों से बुने जा रहे सुकून के अफसाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। युवा पीढ़ी केवल तड़क-भड़क वाले संगीत की मुरीद नहीं है। दिनभर की भागदौड़, कॅरिअर के लिए तनाव और स्क्रीन-टाइम की थकान के बाद सुकून और नई ऊर्जा की चाह में जेन-जी पुराने गानों को हमसफर बना रहे हैं।
इनकी प्लेलिस्ट में अरिजीत सिंह, अनुव जैन, जसलीन रॉयल, विशाल मिश्रा, दिलजीत दोसांझ और किंग के गानों के साथ मन्ना डे, किशोर कुमार, मुकेश, लता मंगेशकर और आशा भोंसले के नगमें भी शान से डटे हैं। यह किशोर दा की आवाज की ही कशिश थी जो सैयारा (2025) फिल्म के टाइटल ट्रैक का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वर्जन मूल गाने जितना ही पसंद किया गया।
पुराने गीतों के प्रति युवावर्ग की दीवानगी की बानगी नीट पेपर लीक मामले में हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में साफ नजर आई। सन् 1964 की फिल्म मि. एक्स इन बॉम्बे के गीत के रीमिक्स वर्जन पर एक फनी वॉक (डांस स्टेप) वाली रील से एक 19 वर्षीय छात्र अभिनव बिष्ट यहां से सोशल मीडिया स्टार बन गया ।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल होने से पहले अभिनव के इंस्टाग्राम पर 5,000 फॉलोअर्स थे। आज रुसवा गाने पर रील का वीडियो वायरल होने के बाद यह आंकड़ा 9 लाख पार पहुंच गया है। गंभीर और तनावपूर्ण माहौल के बीच से निकली अनोखे स्टेप वाले यह रील इंटरनेट पर इस कदर वायरल हुई कि इसे 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड और तंजानिया आदि देशों के कंटेंट क्रिएटर्स भी इस पर थिरक रहे हैं।
छा गए 71 के अनुपम...15 करोड़ लोगों ने देखी रील :
आज रुसवा गाने पर 71 वर्षीय अभिनेता अनुपम खेर की अपने साथी कलाकार बोमन ईरानी (66), रणवीर शौरी (53) और परवीन डबास (52) के साथ बनाई रील को भी 150 मिलियन (15 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, कॉमेडियन भारती-हर्ष लिंबाचिया, टीवी कलाकार करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने भी रील बनाकर इसकी लोकप्रियता पर मुहर लगाई है।
दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी या अन्य आयोजनों में हम दिलजीत और किंग के गानों पर थिरकते हैं लेकिन वह उत्साह थोड़ी देर का होता है। थकान और तनाव की स्थिति में हेडफोन पर जिंदगी कैसी है पहेली और जीना इसी का नाम है...गाना सुनने से एक नई ऊर्जा मिलती है। यश, छात्र, मॉडल टाउन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कॅरिअर के लिए तनाव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे वक्त में जिंदगी की यही रीत और जीवन चलने का नाम... जैसे गीत फिर से उठ खड़े होने और मुश्किलों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। -ज्योति, आजाद नगर
यह सोचना गलत है कि आज की पीढ़ी को पुराने गाने पसंद नहीं। जिंदगी हर कदम या इक दिन बिक जाएगा... जैसे गीत जीवन के लिए दर्पण समान हैं। नए गानों का अपना स्वैग है लेकिन रेट्रो सॉन्ग मन को सुकून देते हैं। प्लेलिस्ट में दोनों का बराबर स्थान है।-श्रेया, छात्रा, गंगवा
दिनभर की भागदौड़ के बाद तड़क-भड़क वाला संगीत नहीं बल्कि सुकून चाहिए होता है। रूक जाना नहीं और इक रास्ता है जिंदगी... जैसे पुराने गीत सीधे रूह में उतरते हैं। इनमें सादगी के साथ अपनेपन का अहसास होता है।- रितु शर्मा, छात्रा, राजकीय महाविद्यालय