फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government accused of reneging on promises despite the agreement.

Hisar News: समझौते के बावजूद सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप

Mon, 10 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Government accused of reneging on promises despite the agreement.
नगरपालिका परिसर नारनौंद में धरने पर बैठे फायर व नगरपालिका कर्मचारी। स्रोत : संगठन
नारनौंद। नगर पालिका के प्रांगण में रविवार को नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते के बावजूद सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है जिसके कारण कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन

चौथे दिन की हड़ताल की संयुक्त अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान नसीब सिंह और रणधीर सिंह ने की जबकि मंच संचालन इकाई प्रधान मंशाराम ने किया।
राज्य उपप्रधान जसवीर श्योकंद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच समझौता हुआ था। 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

समझौते में करीब 13,500 नगर पालिका सफाई कर्मचारियों और लगभग 1,250 अग्निशमन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग शामिल थी।फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मचारी रणवीर सिंह और भविचनद शर्मा के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पर भी सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल हरियाणा सफाई संघर्ष समिति के उपप्रधान नरेश कुमार ने कहा कि संघ ने 6, 7 और 8 अगस्त को हड़ताल का एलान किया था लेकिन सरकार की ओर से बातचीत के लिए कोई पत्र नहीं मिला। ऐसे में हड़ताल को मजबूरन 9, 10 और 11 अगस्त तक बढ़ाना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश की सभी नगर परिषदों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में आंदोलन तेज किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी नौकरी की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि ग्रुप-डी के पदों पर भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है।


उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करने और 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर राजबीर, सुंदर, कुलदीप, दीपक, रेणुबाला, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed