फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Foul-smelling water reaching taps; no resolution despite complaints.

Hisar News: नलों में पहुंच रहा बदबूदार पानी, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं

Mon, 10 Aug 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Foul-smelling water reaching taps; no resolution despite complaints.
हांसी में नल से निकलता सीवरेज जैसा गंदा पानी। संवाद
हांसी। वार्ड-3 और 21 समेत कई कॉलोनियों में दूषित पेयजल की समस्या को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरों के नलों में साफ पानी के बजाय दूषित और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। उन्हें आशंका है कि सीवरेज का पानी पेयजल सप्लाई लाइन में मिल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विधायक को शिकायत देकर समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वार्ड में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके बावजूद स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा। ऐसा पानी पीने की बात तो दूर घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करने से भी वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
पूरे बिल वसूले जाने पर भी शहरवासियों को नल से दूषित पानी मिल रहा है। इसे पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। प्रशासन और विभाग को पेयजल के सैंपल लेकर तत्काल जांच करवानी चाहिए। सप्लाई लाइन में सीवरेज का पानी मिलने की वजह पता लगाकर स्थायी समाधान किया जाए। लोगों को आश्वासन नहीं स्थायी समाधान चाहिए। -राजीव सैनी, स्थानीय निवासी
स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को बार-बार शिकायतें और मांगें उठानी पड़ रही हैं तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। वार्डवासियों की ओर से कई बार पार्षद से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों को दूषित पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। - सुरेश तंवर , स्थानीय निवासी

::::::::::
दूषित पेयजल की समस्या उनके संज्ञान में आई है। विभाग की टीम लगातार मौके पर काम कर रही है। समस्या खत्म करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों को जल्द राहत मिलेगी। - संजीव त्यागी, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed