{"_id":"6a2c4ec2f36b2cc49808a5a7","slug":"video-minister-in-charge-ram-singh-kaida-arrived-in-bageshwar-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बागेश्वर पहुंचे प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बागेश्वर पहुंचे प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत
बागेश्वर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट कार्ड पेश की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार करार दिया।
शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रभारी मंत्री ने कैड़ा ने कहा कि पीएम मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक पटल पर महाशक्ति और विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्रियों के इतिहास में मोदी सबसे सफल और लंबे समय तक देश की सेवा करने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पहले दिल्ली से भेजा गया एक रुपया धरातल तक पहुंचते-पहुंचते महज 25 पैसे रह जाता था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में पारदर्शिता के साथ शत-प्रतिशत लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।