{"_id":"6a2bfb46a912e9dcb90f3523","slug":"video-ayathhaya-ma-aacaraya-kashara-kanael-ka-jayata-para-aamava-rama-mathara-ma-paratama-ka-anavaranae-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की जयंती पर आमावा राम मंदिर में प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की जयंती पर आमावा राम मंदिर में प्रतिमा का अनावरण
अयोध्या में पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की जयंती पर शुक्रवार को आमावा राम मंदिर परिसर में उनकी जीवंत प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बिहार और उत्तर प्रदेश के मंत्री, सांसद, न्यायपालिका से जुड़े लोग, संत-महंत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वक्ताओं ने राम मंदिर आंदोलन, धार्मिक शोध और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आचार्य किशोर कुणाल के योगदान को याद करते हुए उन्हें युगदृष्टा व्यक्तित्व बताया।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या और सीतामढ़ी के सांस्कृतिक व धार्मिक संबंधों को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में उनका योगदान केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके शोध, अध्ययन और पुस्तकों के अनेक संदर्भ न्यायिक प्रक्रियाओं में भी उपयोगी साबित हुए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों को राजनीति से ऊपर रखकर मानव कल्याण की दृष्टि से देखा जाना चाहिए।
समस्तीपुर सांसद संभावी चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने धर्म को मानव सेवा से जोड़ने का कार्य किया। महावीर मंदिर, आमावा राम मंदिर, राम रसोई, सीता रसोई, महावीर कैंसर संस्थान और महावीर वात्सल्य जैसे संस्थानों के माध्यम से उनकी सेवा भावना समाज तक पहुंचती रहेगी।
आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र एवं महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव साय कुणाल ने कहा कि उनके पिता अयोध्या सेल में ओएसडी के रूप में कार्य कर चुके थे और विभिन्न स्तरों पर मध्यस्थता तथा कानूनी प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने उन्हें मानवता की सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।