{"_id":"6a2ba45ce3d0330ef10530b0","slug":"video-video-masharakha-ma-sabha-tana-bja-ghara-ma-ghasa-bthamasha-ijakashana-lgakara-ltana-ka-aarapa-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिश्रिख में सुबह तीन बजे घर में घुसे बदमाश, इंजेक्शन लगाकर लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिश्रिख में सुबह तीन बजे घर में घुसे बदमाश, इंजेक्शन लगाकर लूटने का आरोप
सीतापुर। मिश्रिख (सीतापुर) मिश्रिख कस्बे के चंदूपुर मोहल्ले में शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चोरों ने नरेंद्र पाल उर्फ राहुल के घर में घुसकर इंजेक्शन लगाकर उन्हें घायल कर दिया और सोने-चांदी के लाखों के जेवर लेकर भाग गये।
राहुल के अनुसार भोर तीन बजे वह वाशरूम के लिए उठा। उन्होंने घर की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे का दरवाजा खोला। आरोप है कि तीन चोरों ने उन्हें पकड़ लिया और डंडे से मारा। चोरों के पास कई इंजेक्शन थे। उन्होंने राहुल के तीन से चार स्थानों पर पैर और हाथ में भी इंजेक्शन लगाए। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। चोरों ने राहुल से सोने के जेवर के बारे में पूछा और न देने पर उन्हें एक कमरे में ले जाकर पीटा व इंजेक्शन लगाए। इसके बाद बक्से में रखे सोने के कंगन, चांदी की पायल, सोने की चेन व अन्य जेवरात लेकर चोर छत के रास्ते भाग गए।
कुछ देर बाद राहुल ने घर में अपनी मां को बताया। मां सुनने और देखने में असमर्थ हैं। पिता अपनी ससुराल गए हुए थे। परिवार में माता-पिता व राहुल तीन लोग ही हैं। घर काफी बड़ा है, आगे दुकान है। राहुल ने मोहल्ले में शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की। घायल राहुल को सीएचसी में दिखाया गया।
चोर कहां से घुसे, नहीं बता पा रहा पीड़ित
राहुल ने बताया कि चोर कहां से घुसे इसकी जानकारी नहीं है न ही कोई दरवाजा टूटा है। तीनों चोरों के मुंह खुले हुए थे और हाथ में डंडा था। जेब में कई भरे हुए इंजेक्शन थे। दो लोगों ने उन्हें पकड़ा और एक ने इंजेक्शन लगाने का काम किया। इस घटना को लेकर कस्बे में चर्चाएं गर्म हैं। लोगों का कहना है कि काफी समय बाद ऐसी घटना सामने आई है। कस्बे के लोगों को यह भी कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मोहल्ले में इस बात की भी खूब चर्चा हो रही है कि आखिर कहानी ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा कनेक्शन तो नहीं है।
पुलिस को संदिग्ध लग रही घटना, लाइसेंसी बंदूक छोड़ना बताई वजह
इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घर में कोई भी ताला टूटा नहीं है और दूसरे की छत पर से आने जाने की ऊंचाई काफी ज्यादा है। राहुल का मोबाइल भी खंगाल जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह सामने आई है कि कमरे के पास ही लाइसेंसी बंदूक भी टंगी है चोर न तो उसको लेकर गए और ना ही इन्होंने इसका प्रयोग किया। जिससे मामला कुछ अजीबोगरीब लग रहा है। मोबाइल को खंगालाना शुरू किया है। जिसमें कुछ चीजें सामने आई है। बताया कि मामले में जल्द खुलासा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।