{"_id":"6a2bf4ae9907bae8e308be10","slug":"video-the-voluntary-labor-contributed-by-women-demonstrated-a-remarkable-example-of-faith-and-dedication-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: शांत महायज्ञ में महिलाओं ने श्रमदान से पेश किया आस्था और समर्पण का उदाहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: शांत महायज्ञ में महिलाओं ने श्रमदान से पेश किया आस्था और समर्पण का उदाहरण
प्राचीन शिरगुल बिजट महाराज मंदिर धनला में आयोजित शांत महायज्ञ अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं ने निस्वार्थ सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। मंदिर परिसर के समीप लगे बड़े-बड़े मिट्टी के ढेरों को महिलाओं ने कड़ी धूप में सिर पर तसले उठाकर दिनभर श्रमदान करते हुए समतल कर दिया। जानकारी के अनुसार इसी मार्ग और समतल किए गए परिसर से आगामी दिनों में शिरगुल बिजट महाराज की पावन छड़ी और देव प्रवास का आयोजन होना है।
धार्मिक आयोजन को सुचारु एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से महिलाओं ने बिना किसी स्वार्थ के पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। महिलाओं रक्षा देवी, चंद्रकला, उमा देवी, कौशल्या देवी, महिमा देवी, निर्मला देवी, राजीव, नरेश, सुनील, बारू दत्त ने बताया कि शिरगुल बिजट महाराज के धनला मंदिर में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य और आशीर्वाद के समान है। उन्होंने कहा कि देवकार्य में श्रमदान करना उनकी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। निस्वार्थ सेवा ही देव संस्कृति की वास्तविक पहचान है, तथा इस सेवा से उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।