{"_id":"6a2d181be49f931cd004e3a1","slug":"video-abdakaranagara-ma-brasha-ka-bca-savanavatata-jal-athhakashhaka-ka-kafal-para-gara-paugdha-bl-bl-bca-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बारिश के बीच सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक के काफिले पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बारिश के बीच सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक के काफिले पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे
अंबेडकरनगर में शनिवार को सुबह से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के कई क्षेत्रों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच जलालपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र के काफिले पर जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर नेवादा के पास पेड़ गिर गया जिसमें वह और उनके साथी बाल बाल बच गए।
सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप निकली थी। दोपहर तक गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। वहीं दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।
बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलने से लाभ की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव की भी स्थिति देखने को मिली, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत किया।
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और तापमान सामान्य दिनों की तुलना में कम महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।