फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three cattle got burnt as the shed caught fire

Ambedkar Nagar News: छप्पर में आग लगने से तीन मवेशी झुलसे

Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three cattle got burnt as the shed caught fire
कटेहरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिउरा में आग लगने से जलकर नष्ट हुआ खुशीराम राजभर का छप्पर। स्रोत
कटेहरी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिउरा में शनिवार रात करीब दो बजे खुशीराम राजभर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। छप्पर के नीचे बंधे तीन मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों पशुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

आग कुछ ही देर में बगल के दूसरे छप्पर तक पहुंच गई। उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक करीब पांच हजार रुपये नकद भी आग में जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्राम प्रधान पवन सिंह के मुताबिक खुशीराम के परिवार के पास पक्का मकान नहीं है।
विज्ञापन

आवास के लिए सर्वे हो चुका है। सूची में नाम भी दर्ज है, इसके बावजूद अभी तक आवास नहीं मिल सका है। लेखपाल मुकेश कुमार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम को घटना की जानकारी दी। लेखपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को आवास दिलाया जाएगा। आपदा राहत कोष से सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed