{"_id":"6a2d19f3dc72e05b7b078976","slug":"video-abdakaranagara-ma-shatha-ka-54-thana-ma-vavahata-ka-hataya-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में शादी के 54 दिन में विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में शादी के 54 दिन में विवाहिता की हत्या
यूपी के अंबेडकरनगर में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति परिवार समेत घर से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।
घटना कटका थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। गांव निवासी विनोद की शादी प्रेमशिला (21) के साथ 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। मृतका के पिता रामप्यारे निषाद, निवासी राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शांति भदेवा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज में मोटर साइकिल व 50 हजार रुपये के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।
आरोप है कि शुक्रवार देर रात पति विनोद ने प्रेमशिला की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद विनोद ने डायल 112 पर पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दी। इसके बाद अपने पिता रामलाल और मां धनसीरा के साथ घर से भाग गया। रात करीब 1.00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला का शव बेड पर पड़ा मिला।
उसके चेहरे समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर मृतका के मायकेवाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ अनूप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।