{"_id":"6a2d12c7131cabcbd00f35ed","slug":"video-meerut-ssp-holds-meeting-with-shia-community-ahead-of-muharram-issues-safety-guidelines-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोहर्रम को लेकर एसएसपी की शिया समुदाय संग बैठक, ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोहर्रम को लेकर एसएसपी की शिया समुदाय संग बैठक, ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक रखने के निर्देश
मवाना में थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शिया समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर मोहर्रम पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक न रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को इमामबारगाहों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से सहयोग बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।