{"_id":"69d60eddee1f2195f60161bd","slug":"video-policeman-beat-up-roadways-driver-and-conductor-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: रोडवेज चालक-परिचालक से पुलिसकर्मी ने की मारपीट, विरोध में रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: रोडवेज चालक-परिचालक से पुलिसकर्मी ने की मारपीट, विरोध में रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:46 PM IST
रोडवेज चालक यशपाल व परिचालक सुरेंद्र से रोहतक बस स्टैंड पर हुई मारपीट मामले में बुधवार को रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर दिया। रोडवेज कर्मियों को पुलिस की ओर से अदालत में पेश करने का भी विरोध किया गया।
रोहतक बस स्टैंड पर बुधवार को कर्मचारियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। इस कारण 50 से अधिक बसों के पहिए वहीं थम गए जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी की गाड़ी की मंगलवार को रोडवेज बस के साथ टक्कर हो गई थी। इसी बात पर विवाद उभरा। इस मामले में पुलिस कर्मचारियों ने रोडवेज चालक परिचालक से मारपीट की व बाद में एफआईआर भी दर्ज कर दी गई। बुधवार सुबह पुलिस ने रोडवेज के चालक-परिचालक को अदालत में भी पेश कर दिया। यह दोनों कर्मचारी हरियाणा रोडवेज के दिल्ली डिपो में तैनात हैं। इस बारे में न तो रोडवेज अधिकारियों और न ही यूनियन से कोई बातचीत की गई। इसके चलते कर्मचारियों में पुलिस के प्रति भारी रोष है।
रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक बसों का संचालन नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।