सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rats are causing damage to PGI Rohtak

Haryana: पीजीआई रोहतक में चूहों का आतंक, मरीजों के कुतरकर पी रहे इंजेक्शन; आईसीयू का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण मरीज व तीमारदार पहले ही परेशान होते हैं। ऐसे में कॉकरोच व चूहे उनकी परेशानी बढ़ा देते हैं। कॉकरोच मरीजों के बेड के पास वाली दराज में घूमते रहते हैं।

Rats are causing damage to PGI Rohtak
आईसीयू में पहुंचे चूहे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

पीजीआई के वॉर्डों में चूहे मरीज व तीमारदारों के खाने-पीने के सामान के बाद अब दवाइयों तक पहुंच चुके हैं। मंगलवार को तो मेडिसिन वॉर्ड के आईसीयू में एक चूहा मरीज को लगने वाला इंजेक्शन ही कुतरकर पी गया।
Trending Videos


तीमारदार ने सफाईकर्मी को दी सूचना
आईसीयू में गंभीर मरीजों को एडमिट किया जाता है। यहां ज्यादा मरीजों के लिए ज्यादा साफ-सफाई व देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि संक्रमण जल्दी फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में चूहे आसानी से यहां संक्रमण फैला रहे हैं। तीमारदार के सूचना देने के बाद वॉर्ड में तैनात सफाईकर्मी आईसीयू में पहुंचे। इंजेक्शन की दवा पीने के बाद चूहे बेहोशी की हालत में पहुंच गया। सफाईकर्मियों ने चूहे को कचरा उठाने वाले पात्र से उठाया व बाहर वार्ड के बाहर छोड़ दिया। इतना ही नहीं, मरीजों के बैग में रखे कपड़े को कुतर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन हर बाद देता है आश्वासन
स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण मरीज व तीमारदार पहले ही परेशान होते हैं। ऐसे में कॉकरोच व चूहे उनकी परेशानी बढ़ा देते हैं। कॉकरोच मरीजों के बेड के पास वाली दराज में घूमते रहते हैं। पहले भी तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने इसको लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की हैं। हर बार प्रशासन की ओर से समाधान का आश्वासन देकर बात टाल दी जाती है।

चूहे के संपर्क में आने से फैलती हैं ये बीमारियां
सिविल अस्पताल के डॉक्टर पवन गोयल ने बताया कि चूहों से प्लेग होने का खतरा रहता है। इनके काटने से फिवर तक हो जाता है। यह इंफेक्शन फैलने का कारण भी बनता है।
वॉर्ड में चूहों के घूमने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। -डॉ. महेश मेहला, सफाई प्रभारी, पीजीआई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed