सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   financier murdered in Jhajjar

झज्जर में फाइनेंसर की हत्या: स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे हमलावर, 10 से 15 राउंड की फायरिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के झज्जर में एक फाइनेंसर की हत्या का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने ये हत्या की है। 

financier murdered in Jhajjar
मौके पर पहुंंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बेरी के गांव डीघल में बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है,जो फाइनेंस का काम करता था। जानकारी के अनुसार,हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है,जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीघल गांव में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed