{"_id":"69d5f77c8dfe763ad4009f2e","slug":"one-accused-arrested-in-firing-case-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की फैक्ट्री में फायरिंग: पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी, भागने के चक्कर में पुल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की फैक्ट्री में फायरिंग: पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी, भागने के चक्कर में पुल से लगाई छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया और पुल से छलांग लगा दी।
आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
गांव जठलाना में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने फायरिंग के मामले में आरोपी अमन उर्फ काकू गांव सिंनहरी खालसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस रिकवरी के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने भागने के चक्कर में खजूरी पुल से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती करवाया है।
Trending Videos
बीते 30 मार्च की घटना
बीते 30 मार्च की रात करीब 11 बजे हमलावरों ने फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया। उस समय फैक्टरी के गेट पर सिक्योरिटी रूम में कर्मचारी मौजूद थे। तभी दो युवक, जिन्होंने अपने चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे, अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज से मौके पर भगदड़ मच गई और फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी अब भी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने लगातार कई राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से गोलियां फैक्टरी के अंदर तक पहुंचीं, उससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल अभी दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।