{"_id":"69d5583d5f9ab95f7b0a8d57","slug":"sarsanghchalak-waited-for-the-train-for-25-minutes-mathura-news-c-369-1-mt11018-144732-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मिनट देरी से आई ट्रेन: मोहन भागवत को स्टेशन पर करना पड़ा इंतजार, वेटिंग रूम में बैठे सरसंघचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मिनट देरी से आई ट्रेन: मोहन भागवत को स्टेशन पर करना पड़ा इंतजार, वेटिंग रूम में बैठे सरसंघचालक
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को मथुरा स्टेशन पर ट्रेन के लिए करीब 25 मिनट इंतजार करना पड़ा। वह नागपुर जाने के लिए तेलंगाना एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे थे और वेटिंग रूम में बैठे नजर आए।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर लौटने के लिए स्टेशन पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को वेटिंग रूम में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। सरसंघचालक के पहुंचने से पहले ही स्टेशन पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गईं थीं।
पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। वे नागपुर जाने के लिए तेलंगाना एक्सप्रेस पकड़ने के लिए पहुंचे थे। नागपुर जाने के लिए तेलंगाना एक्सप्रेस का उन्हें लगभग 25 मिनट इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन निदेशक एके श्रीवास्तव ने बताया कि सरसंघचालक के आने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। उन्हें विदा करने के लिए संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र, दास बिहारी, मुरारी लाल, धर्मेंद्र पारस और सचिन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos