सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Technical Team to Arrive Soon to Repair Damaged Roads

Mathura: पानी की पाइपलाइन डालकर तोड़ दीं सड़कें, मरम्मत के लिए तैयार की गई टीम; जल्द शुरू होगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद जल निगम की टीम ने निरीक्षण कर जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।

Technical Team to Arrive Soon to Repair Damaged Roads
जर्जर सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर सोमवार को जल निगम की तकनीकी टीम ने छाता क्षेत्र के कोसी-शेरगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही मार्ग को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
Trending Videos


हाल ही में संपन्न हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने जल जीवन मिशन के कार्यों के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। शिकायत की थी कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं की गई। इससे कोसी-शेरगढ़ मार्ग समेत कई रास्तों पर राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दे का संज्ञान लेते हुए आज जल निगम की टीम कोसी-शेरगढ़ मार्ग पर पहुंची। निरीक्षण में पाया कि कई जगहों पर सड़क की स्थिति खराब है। निरीक्षण में जल निगम के जेई अनस और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाना अच्छी बात है, लेकिन विभाग की जिम्मेदारी है कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को पूर्व की स्थिति में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed