{"_id":"69d60916e5758ec6a403874d","slug":"farmer-became-upset-after-seeing-condition-of-his-fields-crop-ruined-due-to-rain-death-due-to-heart-attack-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश में फसल हुई बर्बाद, खेतों की हालत देख टूट गया किसान; हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश में फसल हुई बर्बाद, खेतों की हालत देख टूट गया किसान; हार्ट अटैक से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
बारिश में हुई बर्बाद हुई फसल देखकर किसान को हार्ट अटैक आ गया। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक किसान का फाइल फोटो, विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव प्रेम नगर में बेमौसम बारिश से फ़सलों में हुई नुकसान को देखकर किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की।
बुधवार को थाना मांट के गांव प्रेमनगर में किसान हीरालाल पुत्र बोदी सिंह की बारिश से फसल में हुई नुकसान को देख कर हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही भाकियू की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह गांव में पहुंचे। मामले की जानकारी प्रशासन को दी।
मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार रूबी यादव से प्रशासन की तरफ़ से किसान के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की गई। वहीं एसडीएम ऋतु सिरोही ने बताया कि किसान की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। परिवार को जो भी प्रशासन की तरफ़ से मदद मिल सकती है उसके प्रयास किए जाएंगे।
Trending Videos