सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus Driver Found Hanging Inside Bus at Bijnor Depot, Police Suspect Suicide

Bijnor: बस में फंदे पर लटका मिला चालक का शव, डिपो में मचा हड़कंप, पुलिस ने बताया आत्महत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर बस डिपो पर बस के अंदर चालक धर्मेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी चालक की पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bus Driver Found Hanging Inside Bus at Bijnor Depot, Police Suspect Suicide
बिजनौर में डिपो में खड़ी बस में लटका मिला चालक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर बस डिपो पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बस के अंदर चालक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी धर्मेंद्र (33) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार बिजनौर से मुजफ्फरनगर के बीच चलने वाली बिजनौर डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम करीब चार बजे बिजनौर बस स्टैंड पहुंची थी। बस स्टैंड पर बस खड़ी करने के बाद चालक धर्मेंद्र और परिचालक अपने-अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट: सीलिंग कार्रवाई कर रही टीम को घेरा, अतुल प्रधान पहुंचे, धरने पर बैठा व्यापारी हुआ बेहोश

बुधवार सुबह जब परिचालक ने चालक धर्मेंद्र को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। शक होने पर वह बस के पास पहुंचा और अंदर जाकर देखा तो धर्मेंद्र का शव गमछे के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed