{"_id":"69d55fe37f8495e5ba0fb2dc","slug":"five-more-organizations-came-in-support-of-the-former-mp-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-176407-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पूर्व सांसद के पक्ष में आए पांच और संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पूर्व सांसद के पक्ष में आए पांच और संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले के बाद जिले की राजनीति गर्माई हुई है। भाजपा का कुनबा एकजुट होने के बाद मंगलवार को पांच और संगठन भारतेंद्र सिंह के पक्ष में आ गए। इन्होंने प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें तालिब बंधुओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ, विश्व हिंदू राष्ट्र सेना, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत और किसान संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ लोनिवि के निरीक्षण भवन में पहुंचे और पूर्व सांसद से मुलाकात की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोपी खालिद, तालिब और आबिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान नरेंद्र गिरी महाराज, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सचिन मलिक, रोहन चौधरी, नरेश कुमार, सोहनवीर सिंह, सौरभ त्यागी, सचिन सरोहा, सपन दास, चेयरमैन देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
तालिब की आरा मशीन से वन विभाग ने जब्त की लकड़ी
बिजनौर। सील तोड़कर चलाई जा रही आरा मशीन पर भारतेंद्र सिंह पर हमला हुआ था। इस आरा मशीन पर मंगलवार को वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने सागौन और अन्य प्रजाति की लकड़ी को जब्त करके रेंज कार्यालय में भिजवा दिया। छह ट्राॅली में लकड़ी को भरकर ले जाया गया। संवाद
तालिब बंधुओं पर दर्ज हुआ एक और केस
बिजनौर। पूर्व सांसद पर हमले की रिपोर्ट एक अप्रैल को दर्ज की गई थी, इस केस में तीनों भाई जेल में बंद है। उधर वन विभाग ने आरा मशीन की स्वामी हुमा पत्नी तालिब के खिलाफ विभाग में ही केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद चार अप्रैल को वन विभाग के वीट प्रभारी अजय कुमार ने शहर कोतवाली में हुमा, तालिब, खालिद और आबिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें सील तोड़कर आरा मशीन अवैध रूप से संचालित करने का आरोप है।
वन विभाग के अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
डीएम की ओर से इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें सील लगी आरा मशीन संचालन के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका के संबंध में शासन को भी अवगत कराया गया है। ऐसे मेें माना जा रहा है कि वन विभाग के संबंधित कर्मियों या अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
Trending Videos