सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Wedding Procession Vehicle Collides With Roadways Bus, Over 10 Injured

Bijnor: बरात और रोडवेज बस की भिड़ंत, दस से अधिक घायल, मौके पर मची अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के नांगल सोती क्षेत्र की एक बरात की गाड़ी देहरादून–काशीपुर फोरलेन पर गैंडीखाता के पास रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bijnor: Wedding Procession Vehicle Collides With Roadways Bus, Over 10 Injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद  देहरादून–काशीपुर फोरलेन पर गैंडीखाता (उत्तराखंड) के पास मंगलवार रात बरात की गाड़ी और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार नांगल सोती क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी नजीर के पुत्र सलमान की बरात मंगलवार को देहरादून गई थी। रात करीब आठ बजे बरात वापस लौट रही थी। इसी दौरान गैंडीखाता के पास बरात की गाड़ी की नजीबाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक इरशाद, अनीस अहमद, शाहनूर, अजमल, अबूजर, फुरकान, नईम समेत दस से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत उपचार के लिए मंडावली क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed