{"_id":"69d55fad59dd5618d701a376","slug":"wheat-will-be-purchased-at-50-purchasing-centers-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-176415-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जनपद में 50 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जनपद में 50 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना पर गेहूं खरीद के लिए जिले में 50 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इन केंद्रों का संचालन खाद्य विभाग, पीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम द्वारा किया जाएगा।
इस वर्ष किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। इस संबंध में हुई बैठक में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी कर उन्हें तुरंत चालू किया जाए। कहा कि खरीद प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी होनी चाहिए।
अफसरों को निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और खरीद कार्य समय से शुरू किया जाए। उन्होंने बांट-माप विभाग को निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर माप-तौल उपकरणों का सत्यापन मानकों के अनुसार किया जाए।
Trending Videos