{"_id":"69d5f3a26138b9f3b50e997f","slug":"cm-dhami-virtually-inaugurates-25th-all-india-police-water-sports-cluster-competition-tehri-garhwal-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया वर्चुअल उदघाटन, 19 टीमें पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया वर्चुअल उदघाटन, 19 टीमें पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
अखिल भारतीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स का सीएम धामी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। 139 महिला और 299 पुरुष खिलाड़ी कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग के विभिन्न स्पर्धा में प्रतिभाग कर रहे हैं।
पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
टिहरी बांध की झील कोटी कालोनी में 25 वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उदघाटन किया। देशभर के 19 पुलिस बलों के करीब 400 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। रातभर से हो रही भारी बारिश के कारण ही सीएम धामी उद्घाटन के लिए टिहरी नहीं पहुंच पाए।
Trending Videos
ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी आईटीबीपी को सौंपी गई है। आज आठ अप्रैल से शुरू हुई पांच दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स में शामिल होने वाली सभी 19 टीमों में शामिल आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, असम राइफल, आंध्रा प्रदेश पुलिस, अंडमान पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, जेएंडके पुलिस, महाराष्ट्रा पुलिस, मणिपुर पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस, ओडिसा पुलिस, पंजाब पुलिस, राजस्थान पुलिस, तमिलनाडू पुलिस, तेलांगाना पुलिस और यूपी पुलिस के 440 महिला और पुरुष खिलाड़ी टिहरी पहुंच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Snowfall: मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठिठुरन, बर्फ से ढके केदारनाथ और यमुनोत्री धाम, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारा
प्रतिभागियों के बीच कैनोइंग की 18, कयाकिंग की 18 और रोइंग की 16 रेस आयोजित की जाएगी। डीआईजी ने बताया कि कैनोइंग और कयाकिंग में 200 मीटर, 500 और 1000 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएंगी। जबकि रोइंग में 500 मीटर और 2000 मीटर लंबी रेस कराई जाएगी। प्रतियोगिता का समापन 12 अप्रैल को किया जाएगा।