सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Haridwar-Najibabad Highway Two passenger buses collide Many People Badly Injured

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: बरातियों से भरी दो बसों की हुई आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, मची चीख पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Haridwar Bus Accident: एक बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी और दूसरी बस देहरादून से नांगल सोती जा रही थी। इसी दौरान दोनों बसों की आपस में टक्कर हो गई।

Accident on Haridwar-Najibabad Highway Two passenger buses collide Many People Badly Injured
हरिद्वार में बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर रसियाबढ़ के समीप मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बिजनौर से हरिद्वार आ रही बरातियों की बस और देहरादून से नांगल सोती जा रही बरातियों से भरी बस की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। 

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरा होने और हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण स्थिति काफी गंभीर थी, लेकिन पुलिस टीम ने बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बस में चालक की सीट के पीछे बैठा यात्री दुर्घटना के कारण बुरी तरह फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: अलीपुर गांव में तीन स्कूल बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस कार्य ने न केवल घायल की जान बचाई बल्कि मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों को भी राहत प्रदान की। हादसे में कुल तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। 

ये हुए घायल

1. अनीश(60) पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर। 
2. मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर 
3.सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उप्र
4.नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उप्र 
5.नाजिर शाह(55) पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed