सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gadu Ghada Oil Pitcher Procession Reaches Rishikesh Harish Rawat Meets Swami Avimukteshwaranand Saraswati

Chardham yatra: ऋषिकेश पहुंची गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे हरीश रावत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

गाड़ू घड़ा कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू हुई थी। इसके बाद ऋषिकेश पहुंची।

Gadu Ghada Oil Pitcher Procession Reaches Rishikesh Harish Rawat Meets Swami Avimukteshwaranand Saraswati
 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिले हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गाड़ू घड़ा कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची। यहां बनखंडी रामलीला मैदान में स्थानीय लोगों ने गाडू घड़ा कलश यात्रा के दर्शन किए। इस दौरान शंकराचाार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता हरीश रावत भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे।

Trending Videos

श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार रात गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा रात्रि विश्राम के लिए रेलवे रोड स्थित बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेला चेतराम धर्मशाला ऋषिकेश पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डिमरी धार्मिक पंचायत के पदाधिकारीगण टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर पहुंचे, जहां महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाओं ने तिलों पिरोकर तेल का कलश श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत को सौंपा। यह कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू हुई।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और सीएम करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि कल बुधवार 8 अप्रैल की सुबह श्रद्धालु रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन करेंगे। अपराह्न को अगले पड़ाव श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनि की रेती के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed